Bodhisattva
बुद्ध यानी जागा हुआ मनुष्य, जिसने स्वयं को जान लिया। एक ऐसी अवस्था जहाँ हर क्षण की सजगता ही ध्यान है और करुणा प्रेम का सबसे सुन्दर रूप।
विष्णु के नवें अवतार बुद्ध मनुष्य के भीतर छिपी असीम संभावनाओं के प्रतीक हैं।
मुक्ति बाहर नहीं, बल्कि भीतर छुपी है, यह सूत्र अपने जीवन के दृष्टांत से बताया। सबसे महत्वपूर्ण बात, अप्प दीपो भव, अर्थात अपना दीपक स्वयं बनो, क्योंकि अंततः जागना तुम्हें स्वयं ही होगा।
बुद्धत्व केवल स्वयं मुक्त हो जाने का नाम नहीं, बल्कि अपने भीतर जागे प्रकाश को दूसरों के जीवन तक पहुँचाने की संवेदना भी है।
बोधि चित्त तक पहुँचना और बुद्ध हो जाना जन्मों की यात्रा है!
Project Details
-
Acrylic on Canvas
-
36/ 36 inches
-
2026




